सागर- बाइक से जा रहा युवक रास्ते से ही पहुंच गया अस्पताल
सागर जिले के खुरई थाना इलाके में बाइक अनियंत्रित होने से बाइक चालक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना खुरई के दुगाहा कलां गांव के पास से सामने आयी है। बताया जा रहा है की बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से 32 साल का युवक घायल हुआ। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक राजा अहिरवार निवासी दुगाहा कलां जो अपने खेत से गांव जा रहा था। तभी गांव के पास ही बाइक अनियंत्रित हो गयी जिस वजह से वह घायल हुआ। फिलहाल खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती घायल राजा का इलाज जारी है।