सागर- दीपावली को लेकर बाजार हुए गुलज़ार, भीड़ की वजह पैर रखने तक की नहीं थी जगह

 

धनतेरस और दीपावली को लेकर सागर जिले के खुरई में भी ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा। जहां बाज़ारों में खरीदारी करने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दरअसल दो सालों के बाद धनतेरस पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। सुबह से बाजारों में सन्नाटा पसरा था, लेकिन शाम होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई। शहर के झंडा चौक, पठार, मंगलधाम, परसा चौराहा पर शाम के समय बाजार में ट्रैफिक जाम जैसे हालात बने रहे। इस बाजार में मुख्य रूप से सराफा, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन की दुकानों में भीड़ देखने को मिली। धनतेरस में सोना-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में लाखों रुपए का कारोबार होना बताया जा रहा है। धनतेरस के चलते ज्वेलर्स एवं अन्य दुकानदारों ने दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ी। जिससे बाजार गुलजार दिखाई दिया। साथ ही कोरोना काल के बाद कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। बाजारों में जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों की भीड़ होने के कारण पूरे शहर में रुक-रुक कर जाम लग रहा था। हालांकि कोई परेशानी नहीं हुई


By - SAGAR TV NEWS
23-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.