सागर-ईनामी चेन स्नेचर पकड़े गए,पेशी पर आने के बाद घटना को देते थे अंजाम || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर की मकरोनिया थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल से सागर कोर्ट पेशी के लिए आते थे। जिसके बाद वे बाजार में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि 13 जून को विनीता जैन निवासी मकरोनिया के गले से अज्ञात आरोपी चेन खींचकर फरार हुए थे। वहीं 25 सितंबर की रात शांति किराना स्टोर मकरोनिया से प्रीति सिंह निवासी मकरोनिया के गले से चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश भागे थे। दोनों ही वारदातों में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीमें वारदात स्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही थी। इसी बीच संदिग्ध नजर आए। लोकेशन तलाश कर मुखबिर सक्रिय किए गए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी भोपाल के रहने वाले है।


By - Sagar tv news
23-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.