गर्भवती महिला SI को मैटरनिटी लीव से पहले मिला अनोखा सरप्राइज, थाने में हुई गोद भराई | SAGAR TV NEWS
क्या आपने कभी सुना है की पुलिस थाने में किसी महिला की गोद भराई हुई हो। अगर नहीं तो बताते हैं आपको ऐसा ही मामला, जहां गर्भवती महिला SI को मैटरनिटी लीव से पहले अनोखा सरप्राइज मिला। इस दौरान स्टाफ ने गोद भराई की रस्म अदा की। हम बात कर रहे हैं राजधनी भोपाल के महिला थाने की, जहां ये अनोखी पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। थाने में पदस्थ एक एसआई की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। इसके बाद उसे मैटरनिटी लीव पर भेजा गया। दरअसल, महिला थाने में पदस्थ एसआई करिश्मा राजावत गर्भवती हैं। उनका उनका 8वां महीना चल रहा है। जिससे उन्होंने मैटरनिटी लीव के लिए आवेदन दिया। लेकिन थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने लीव देने से पहले उन्हें अनोखा सरप्राइज दिया। और उन्होंने थाने में एसआई करिश्मा की गोद भराई की रस्म करा दी। इस मौके पर थाने को बकायदा फूल और बैलून से सजाया गया था। लीव और डिलीवरी से पहले सहकर्मियों का इतना प्यार पाकर SI करिश्मा भी खुश हो गईं।--------