मंत्री ने कहा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी भी परिवार से हो इससे भाजपा को कोई फर्क नही पड़ता

 

प्रदेश के खनिज साधन और श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना में हेल्थ क्लब के लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने जिम से होने वाले फायदे की जानकारी दी और युवाओं को मोदी के फिट इंडिया के मंत्र को आगे बड़ाये जाने का आह्वान किया। सिंह ने कहा कि कसरत ओर योगा से तनमन स्वस्थ्य और प्रसन्न रहता है। इसके बाद वे पत्रकारों से रूबरू हुए और मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से हो या कोई और, इससे भाजपा को कोई फर्क नही पड़ता। ये उनके परिवार का अंतर्द्वंद है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत होना तय है। हम मोदी के नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। उन्होंने राहुल गांधी की राम से तुलना करने पर कहा कि कहीं राहुल की तुलना भगवान राम से कैसे हो सकती है।


By - Deepak Sharma Panna
20-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.