सागर-5वीं सदी के एरण को सभारने कलेक्टर ने कसीं कमर अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

 

पर्यटन स्थल एरण का निरीक्षण करने के लिए सागर कलेक्टर दीपक आर्य एरण ग्राम पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एरण का समुचित विकास होगा। साथ ही एरण को मुख्य सड़क से भी जोड़ा जा रहा है जिससे यहां पर्यटकों के लिए पहुंचना आसान हो जाएगा। एरण महोत्सव प्रारंभ करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने चौपाल लगाकर ग्राम वासियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर आर्य ने बताया कि एरण को मंडी बामोरा से भी जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। जिसके बन जाने के बाद एरण को दोनों रास्तों से जोड़ा जा सकेगा। और जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा। कलेक्टर ने एरण में गौशाला का भी निरीक्षण किया और गौशाला संचालक महिलाओं से चर्चा की। उनकी आमदनी और खर्चा के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौशाला को और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कंडा, गोकास्ट, वर्मीकंपोस्ट बनाएं एवं आय को बढ़ाएं।


By - SAGAR TV NEWS
20-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.