सागर-आंगनबाड़ी में आई 4 महिलाएं इस वजह से पहुंच गई अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई में आंगनबाड़ी की छत से प्लास्टर गिरने से चार महिलाएं घायल हो गयी है। तीन महिलाओं को गंभीर हालत के चलते खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना खुरई के माता शबरी वार्ड में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 की है। जहां इस घटना से हड़कंप मच गया। बताया गया की अपने बच्चों के साथ पोषण आहार लेने आई महिलाओं के ऊपर छत का प्लास्टर गिर गया। जिससे 4 महिलाएं घायल हो गई। जिस समय घटना हुई उस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में 15 महिलाएं और 30 से ज्यादा छोटे-छोटे बच्चे थे। गनीमत यह रही कि बच्चे इसकी चपेट में नहीं आए। नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस बात की सूचना मिलते ही तहसीलदार इसरार अहमद खान शहरी थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह चौहान, देहात थाना पुलिस के अलावा महिला बाल विकास विभाग, जनपद शिक्षा केंद्र के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।-----


By - Sagar tv news
18-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.