क्या मंत्री भूपेंद्र सिंह के रिश्तेदार पर भारी पड़े गोविंद सिंह राजपूत ? देखिए

मंत्री भूपेंद्र सिंह रिश्तेदार पर भारी पड़े गोविंद राजपूत ?

क्या मंत्री भूपेंद्र सिंह के रिश्तेदार पर भारी पड़े गोविंद सिंह राजपूत ? देखिए


सागर जिले में भाजपा नेता राजकुमार सिंह धनोरा पर की गई निष्कासन की कार्रवाई सुर्खियों में है, शोसल मीडिया पर राजकुमार सिंह के समर्थको द्वारा पोस्ट की जा रही है तो इसको लेकर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश निगम त्यागी ने साप्ताहिक कॉलम में लिखा है कि सागर जिले से शिवराज मंत्रिमंडल में 3 कद्दावर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, और भूपेंद्र सिंह शामिल है। गोविंद सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास हैं और भूपेंद्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नजदीक। गोपाल भार्गव की अपनी पहचान है। 1 जिले के होने कारण इनके बीच टकराहट होती रहती है ताजा मामला गोविंद सिंह राजपूत के क्षेत्र का है यहां भूपेंद्र सिंह के एक रिश्तेदार ने दखल देने की कोशिश की तो अपने पद से हाथ धो बैठे, साथ ही पार्टी से भी निष्काषित कर दिया गया है।
भूपेंद्र सिंह के साथ क्षेत्रीय सांसद राज बहादुर सिंह के भी रिश्तेदार हैं दरअसल भूपेंद्र के भतीजे अशोक सिंह बामोरा के साले राजकुमार सिंह धनोरा सागर में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद राजपूत के क्षेत्र सुर्खी में स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर पदयात्रा पर निकल पड़े। निशाने पर गोविंद से खिलाफ एक टिप्पणी भी कर दी। राजकुमार को उम्मीद थी कि वे मंत्री और सांसद के रिश्तेदार हैं इसलिए उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा, लेकिन गोविंद ने अपनी ताकत दिखाई। राजकुमार सिंह को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया, आदेश में लिखा गया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर अनुशासनहीनता के चलते राजकुमार सिंह को जिला अध्यक्ष पद से तत्काल मुक्त किया जाता है।
वहीं दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की सहमति से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया आदेश में लिखा था कि मंत्री गोविंद सिंह के खिलाफ दुष्प्रचार किया है।


By - SAGAR TV NEWS
17-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.