जमीन की बात पर एक युवक परिवार से बिछड़ गया,फिर गरमा गया मामला !

 

जमीनी विवाद में फिर एक बार मर्डर का मामला सामने आया है। घटना दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके की है। जहां आये दिन इसी तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। बताया गया की शनिवार की रात पथरिया थाने से रिपोर्ट कर गांव वापस लौट रहे एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए। वही एक युवक की इलाज के दौरान जान चली गई। दरअसल पथरिया थाना अंतर्गत किन्द्रहो गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार को दो पक्षो में विवाद हुआ। इसी को लेकर दोनों पक्ष पुलिस थाने पहुंचे। एक पक्ष शिकायत कर वापस चला गया। लेकिन दूसरे पक्ष की शिकायत दर्ज होने में पुलिस ने वक़्त लगाया और रात को ये पक्ष अपने गांव वापस जा रहा था कि रास्ते में फिर करीब दर्जन भर लोगों ने मिलकर हमला बोल दिया। इसमें दो गंभीर घायल भाइयों को पथरिया में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया था। जहां एक भाई गोकुल विश्वकर्मा ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष के लोग पीएम हाउस में धरने पर बैठ गए और पीएम कराने से मना करने लगे। पीड़ितों ने पथरिया पुलिस थाने में तैनात एक एसआई पर गंभीर आरोप लगाए। और न्याय की मांग की। पुलिस के आला अधिकरियो ने मामले को संज्ञान में लिया। पथरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब आरोपियों की तलाश करने टीम बनाये जाने की बात कही जा रही है।


By - SAGAR TV NEWS
17-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.