32 बार वैष्णो देवी यात्रा करने वाले सागर के मनसुख लाल का वीडियो वायरल

 

Mata Vaishnav Devi दरबार के मुरीद 75 साल के बुजुर्ग मनसुख लाल साल में दो बार मप्र के सागर से माता वैष्णदेवी के भुवन तक पैदल ही दर्शन करने जाते हैं। वे 33 दिन में माता के भुवन तक पहुंचते हैं। बीते 15 साल में वे पैदल और अकेले ही 32 दफा यात्रा पर जा चुके हैं। पैदल यात्रा का उनका भटिंडा में एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें मनसुख लाल बता रहे हैं कि वे सागर के मप्र से आए हैं और बीते 3 महीने पहले सागर से निकले थे। वे खुद भोजन बनाते हैं या मंदिर में प्रसादी गृहण कर लेते हैं।
माता वैष्णव देवी के दर्शनों की आस में मप्र के सागर जिले के निवासी मनसुख लाल हाथ में माता के जयकारे की ध्वज पताका, पीठ पर कंबल, एक जोड़ी कपड़े, बर्तन के नाम पर एक थाली लेकर निकल पड़ते हैं। सागर से माता के भुवन तक का करीब 1350 किलोमीटर तक का सफर वे पांव-पांव ही तय करते हैं। इस दौरान, धूप, गर्मी, बारिश वे सब झेलते हैं, लेकिन उनके मन में माता के दर्शनों की लालसा और माता की कृपा का विश्वास कम नहीं होता है। मनसुख अभी भी दर्शन के लिए गए हुए हैं।

माता के भक्त मनसुख लाल जुलाई के महीने में सागर से माता वैष्णव देवी के दरबार में दर्शन की आस लेकर घर से निकले थे। वे लगातार तीन महीने से अधिक पैदल-पैदल चलकर दीपावली के पहले माता वैष्णव देवी दरबार तक पहुंचते हैं। मनसुख लाल को देखकर भटिंडा में एक स्थानीय मीडियाकर्मी ने रोककर बातचीत की तो बुजुर्ग मनसुख लाल ने बताया कि वे जब घर से निकले थे, उस समय गर्मी हो रही थी।


By - SAGAR TV NEWS
17-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.