सागर-बंडा क्षेत्र में 6 साल से बंद पड़ा सरकारी अस्पताल,कोई नहीं सुध लेने वाला ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बंडा तहसील अंतर्गत पटौआ गांव में साल 1998 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। जो बनने के बाद औपचारिक रूप से शुरू हुआ। लेकिन इसके बाद 6 साल से ज्यादा समय के लिए बंद हो गया। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फिर शुरू किया गया और 4 साल से यहां डॉक्टर लकी जैन पदस्थ हैं। लेकिन वह कभी भी स्वास्थ्य केंद्र पटौआ नही जाते हैं। यहां तक कि ग्रामीण डॉक्टर साहब को पहचानते भी नही है। पटौआ उप स्वास्थ्य केंद्र में 16 बेड की व्यवस्था की बात कही जाती है। लेकिन हकीकत में यहां एक भी बेड नही है। वहीं इसे महिलाओं का डिलेवरी केंद्र बनाया गया था वह भी बंद कर दिया गया है।
इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह का कहना है। की पहली प्राथमिकता तो यहाँ महिलाओं के डिलेवरी की होनी चाहिए। क्योंकि इसके लिए उन्हें बंडा जाना पड़ता है। इस सम्बन्ध में बीएमओ और सीएमएचओ को अवगत कराया है।
वहीं इसको लेकर डॉक्टर आशीष राजपूत ने जानकारी दी।-----


By - Ravi sen banda sagar
17-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.