सागर-नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति ट्रक की वजह से अब नहीं रहा,दूसरा पहुंचा अस्पताल

सागर-नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति ट्रक की वजह से अब नहीं रहा,दूसरा पहुंचा अस्पताल

सागर में ट्रक की टक्कर से एक की मौत,दूसरा गंभीर घायल

सागर जिले के शाहगढ़ में हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की जान चली गयी। वहीं बाइक सवार दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना नेशनल हाईवे से सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हीरापुर उपथाना क्षेत्र के तिगोड़ा गांव निवासी पप्पू जोशी उम्र 55 साल अपने साथी हीरापुर निवासी सूरजसिंह लोधी के साथ सागर की ओर से बाइक से आ रहे थे। तभी शाहगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित राठौर ब्रांच के आगे शाहगढ़ की ओर से सागर तरफ जा रहे यूपी पासिंग ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसे बाइक चालक पप्पू जोशी की घटनास्थल पर ही जाना चली गयी। इसके अलावा बाइक पर सवार सूरजसिंह लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शाहगढ़ थाना प्रभारी उमेश यादव ने सामुदायिक अस्पताल भेजा। जहाँ बीएमओ डॉ. अमित असाटी ने इलाज कर गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल भेजा।
मृतक का पीएम ड्यूटी डॉक्टर द्वारा किया जाना था। लेकिन ऐसी जानकारी है की वो सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे थे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की तो उन्होंने ड्यूटी पर नहीं पहुंचे डॉ. मनकेले के सम्बंध में कोई जवाब नहीं दिया।
आरोप है की शाहगढ़ अस्पताल में हफ्ते में एक दिन सोमवार को ड्यूटी करने वाले डॉ. एस के मनकेले अधिकांश ड्यूटी करने स्वास्थ्य केंद्र नही पहुँचते हैं।
जिससे मृतक के पीएम में डेरी हुई।--------


By - Sunil Tiwari Sagar TV News from Shahgarh.-
17-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.