सड़क पर हुआ कुछ ऐसा की कार सवार तीन लोग पहुंचे अस्पताल,1 बच नहीं सका || SAGAR TV NEWS ||

 

एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर बिजली के खम्बे से जा टकराई भीषण हादसे में एक की मौके पर जान चली गयी। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की कार के परखच्चे उड़ गए। ये पूरी घटना विदिशा जिले के सिरोंज थाना इलाके से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सिरोंज-भोपाल रोड पर ओरा खेड़ी गांव के पास एक तेज रफ़्तार मारुति कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इस हादसे में रवि यादव नाम के व्यक्ति का मौके पर दम निकल गया। वहीं घटना में तीन व्यक्ति घायल हो हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि खंभे से टकराने के बाद कार पलट गई और आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।
तीनों घायल सिरोंज के निवासी बताये जा रहे हैं। ऐसी जानकारी है की कार की स्पीड ज्यादा होने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गयी है।--------


By - Sagar tv news
16-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.