एक नहीं 3 पत्‍न‍ियों ने रखा करवा चौथ व्रत,लव स्‍टोरी को सुनेंगे तो....

तीनों सगी बहनों ने करीब 18 साल
पहले किया था पति को स्वीकार

तीनों बहनें पति को मानती हैं राजा
दशरथ का अवतार और दिव्य पुरुष


एक पति की 3 पत्नियां तीनों ने मनाया करवा चौथ


एक नहीं 3 पत्‍न‍ियों ने रखा करवा चौथ व्रत,लव स्‍टोरी को सुनेंगे तो....

करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं, लेकिन क्या आपने एक पति के लिए तीन पत्नियों को एक साथ व्रत रखते और पूजा करते हुए देखा है? वो भी तब जब तीनों पत्नियां आपस में सगी बहनें हों. जी हां, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित सतना के चित्रकूट का यह परिवार अनोखा, तीनों सगी बहनें हैं. तीनों बहनों ने करीब 18 साल पहले कृष्णा को अपना पति स्वीकार किया था. तब से आज तक तीनों बहनें एक साथ खुशी-खुशी रह रही हैं.

तीनों बहनें एक साथ ही करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं. चित्रकूट निवासी तीन बहनें शोभा, रीना और पिंकी की शादी कृष्णा से 18 साल पहले हुई थी. कृष्णा उनके पिता की दुकान में नौकर था. तभी बड़ी बहन शोभा को उससे प्यार हो गया और दोनों ने मंदिर से शादी कर ली. जिसके बाद शोभा अपने पति कृष्णा के साथ अपने पिता के घर पर ही रह रही थी. उसी दौरान कृष्णा का शोभा की छोटी बहन रिंकी से प्रेम प्रसंग चलने लगा और उससे भी मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद दोनों एक किराए के मकान में रहने लगे. तभी तीसरी बहन पिंकी से भी कृष्णा का प्रेम प्रसंग चलने लगा. जिसके कुछ दिनों बाद कृष्णा ने पिंकी से भी मंदिर में शादी कर ली

तीनों बहनें अपने पति को राजा दशरथ का अवतार मानती हैं. तीनों बहनों के दो दो बच्चे हैं. तीनों सभी बहनें अपने पति को एक दिव्य पुरुष मानती हैं.

 

 

 

 


By - STVN INDIA
15-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.