सागर में इंसान तो इंसान कुत्ते कर रहे आरती,शंख और घंटी की धुन पर गाते हैं आरती

 

इंसान तो इंसान जानवर भी भगवान की भक्ति में डूबे हुए हैं। जी हाँ सुनकर शायद अजीब सा लगे। लेकिन सागर मोतीनगर थाना स्थित मंदिर में जब भी आरती होती है तो यहां पर कुत्ते शंख बजाने पहुँच जाते हैं। आप सोच रहे होंगे की क्या ये सच में सच है फिर भी यकीन न हो तो इन तस्वीरों को देख लीजिये। जहाँ कुत्ते आरती में शमिल होकर धुन गुनगुनाने लगते हैं।
बताया गया की सागर शहर के मोतीनगर थाना स्थित श्री श्री 1008 सिद्धेश्वर महाराज मंदिर में हर दिन सुबह शाम की आरती में यहां के कुत्ते हर रोज आरती में पहुंचते हैं। जब तक आरती चलती है ये कुत्ते यहीं पर रहते हैं। शंख की धुन पर यह भी अपने मुंह से आवाज निकालते रहते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित रोशन चौबे ने बताया कि लगातार 20 सालों से यहां के जो यह कुत्ते हैं तीन से चार कुत्ते यहां आते हैं। जो शंख के अलावा आरती में घंटी की धुन पर श्रद्धालुओं के साथ में आरती करते हैं। जो अपने आप में अनूठा है। और ये तस्वीरें वाकई लाजवाब हैं।


By - SAGAR TV NEWS
15-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.