घर से गायब युवक इस तरह मिला की परिजनों ने लगाए ये आरोप !

घर से गायब युवक इस तरह मिला की परिजनों ने लगाए ये आरोप !

युवक की खून से लथपथ लाश मिली मर्डर की आशंका !

युवक की खून से लथपथ डेड बॉडी पड़ी हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। घटना दमोह जिले के मड़ियादो थाना इलाके के पुरानाखेड़ा के सिद्ध बाबा के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मड़ियादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त प्रभु राजपाली उम्र 28 साल निवासी लखनपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की युवक बीती रात 8 बजे घर से निकला था। सुबह डेड बॉडी मिलने की सूचना आई। जिस पर मड़ियादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी के पास ही एक पत्थर भी खून से सना हुआ पड़ा मिला। जिससे पत्थर पटककर मर्डर की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी जिसने साक्ष्य जुटाए।
परिजनों के मुताबिक मृतक प्रभु राजपाली दिल्ली मजदूरी करने गया था जो दो दिन पहले बुधवार को ही घर वापिस लौटा था। बीती रात वो खेत में काम करता रहा। इसके बाद जब वो रात में घर से निकला तो फिर वापिस नहीं पँहुचा।--------


By - Shantanu Bharat Sagar TV News from Damoh.
14-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.