जंगल से भटककर लकड़बग्घा आया रिहायशी इलाके में, गनीमत है कुछ किया नहीं || SAGAR TV NEWS ||

 

जंगल से भटककर एक लकड़बग्घा निकलकर रिहायशी इलाके में घुस आया। जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई। मामला एमपी के श्योपुर जिले का है। जहां जिला मुख्यालय पर स्थित जिला जेल के ठीक सामने मोर डूंगरी नदी के ऊपर बने पुल के पास लकड़बग्घा दिखाई दिया। बताया जा रहा है की जब जंगल से निकलकर लकड़बग्घा वहां आया उस समय पुल के ऊपर 100 के करीब बच्चे महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। पुल के पास झोपड़ी बनाकर कुछ ग्रामीण भी रह रहे थे। जिन्हें यह हाइना नुकसान पहुंचा सकता था। जानकारी के मुताबिक ये खतरनाक शिकारी जानवरों में से एक होता है। जिसका जबड़ा काफी मजबूत होता है। लेकिन, गनीमत यह रही कि, उसके नुकसान पहुंचाने से पहले ही लोगों की नजर उस पर पड़ गई।
इस दौरान लोगों ने शोर मचा कर उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग लापरवाही दिखाकर उसके करीब तक पहुँच गए और फोटो निकालकर वीडियो बनाने लगे।
हैरानी की बात ये भी है की लकड़बग्घा करीब आधे घंटे तक जिला जेल के सामने टहलता रहा लेकिन, वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।-----


By - Sagar tv news
14-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.