सागर-शहद निकाल रहा था शख्स,मधुमक्खियों के काटने से दुनिया छोड़ गया || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई क्षेत्र के बसाहरी गांव में शहद निकाल रहे ग्रामीण की मधुमक्खियों के काटने से जान चले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बसाहरी गांव निवासी एक व्यक्ति जो खेत के पास शहद निकाल रहा था। तभी उस पर मधुमक्खियों ने हमला कर हाथ में काट लिया। बताया जा रहा है की 45 साल के रामसिंह कुर्मी खेत पर मधुमक्खियों के छत्ता से शहद निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने काट लिया। मौके पर मौजूद रामसिंह के बेटे अर्जुन ने बताया कि मक्खियों ने हाथ में काटा था और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।---------