सागर-खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई में खाद की किल्लत को लेकर किसानों में अपनी नाराजगी दिखाई और सागर-बीना नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे सड़क पर दोनो ओर छोटे और बड़े वाहन फंस गए। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी।
बताया गया कि खुरई क्षेत्र के किसानों की समय पर पूरा खाद नहीं मिल पा रहा है। हालात यह बने है कि पांच से दस बोरी खाद के लिए किसानों को कई दिनों तक वितरण केंद्रों पर लाइन में लगा रहना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी खाद नहीं मिल पाता। यहां तक कि पहले जहां किसानों को खाद का वितरण किया जाता था, वहां से बदलकर दूसरी जगह पर कर दिया गया है। लेकिन वहां पर भी जब किसान खाद लेने पहुंचे तो वितरण बंद हो गया। जिससे नाराज किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार इसरार खान और शहरी थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह ने पहुंचकर किसानों को समझाइश दी और खाद वितरण शुरू कराया। जिसके बाद किसानों ने जाम खोला।-------


By - Sagar tv news
13-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.