सागर- बारिश से मजदूर परेशान नहीं कर पा रहे फसल कटाई

 


रुक रुक कर होने वाली बारिश की वजह से दूसरे जिलों से फसल काटने आए मजदूर परेशान हो रहे हैं। वी वे बारिश रूकने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वे कटाई शुरू करेंगे। जिससे बड़ी संख्या में मजदूर सागर जिले के खुरई इलाके में डेरा डाले हुए हैं। बताया गया कि खुरई में इस समय कई मजदूर खेतों में खड़ी फसल की कटाई करने के लिए सतना, शहडोल, उमरिया जिले से आए हैं। जो बारिश की वजह से अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से इनको मजदूरी भी नहीं मिल रही। जिससे इनके सामने और परेशानी खड़ी हो गई है।
बताया गया कि यह किसान बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। और खुरई रेलवे स्टेशन पर डेरा डाले हैं।
गौरतलब है कि पहले अतिवृष्टि से फसल को नुकसान पहुुंचा था और अब बार-बार हो रही बारिश से किसानों को नुकसान हो रहा है


By - SAGAR TV NEWS
13-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.