हीरे की तलाश में महिला फंसी मिट्टी के ढेर में,लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

 


रूंझ डैम में हीरे मिलने की जनचर्चा के बीच एमपी के पन्ना में शहर के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग हीरे की तलाश में रुंझ नदी पर बन रहे डैम के पास पहुंच रहे हैं। इसी दौरान एक महिला के साथ हादसा हो गया जिससे वो गंभीर घायल हो गयी है। बताया गया की हीरे की चाल खोदते समय खदान धसकने से एक 35 साल की महिला मिट्टी के ढेर में बुरी तरह फंस गई। जिसे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। और आनन-फानन में गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया है। घटना निर्माणधीन रुंझ डेम के पास की बताई जा रही है। रुंझ नदी में रोक के बाद भी सैंकड़ों लोग हीरे खोद रहे हैं। यहाँ हीरे को लोग लॉटरी मान रहे है। वहीं घटना के बाद डीएफओ उत्तर वन मंडल ने कहा की रुंझ नदी में इस तरह से हीरे खोदना अवैध है। उन पर जल्द कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने हीरे के लिए वन क्षेत्र में न जाने की अपील भी की है।
बता दें कि महीनों से डैम में हीरा खोलने वालों का नदी किनारे मेला सा लगा हुआ है। जिससे आये दिन घटनाएं हो रही हैं।
जानकारी के मुताबिक सुमन बाई पटेल निवासी जैतपुर टपरियन थाना अमानगंज जिला पन्ना डेम के पास हीरे की चाल (ग्रेवल) के लिए गहरी खदान खोद रही थी। तभी अचानक खदान धसकने से वह उसमें फस गई। लोगों ने मशक्कत कर मिट्टी के ढेर को महिला के पास से हटाया और उसे अस्पताल पहुँचाया था।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता का कहना है। कि महिला को काफी चोटें आई हैं


By - SAGAR TV NEWS
13-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.