प्रशासन ने घेरा तो बीच सड़क पर किसानों ने दे दिया धरना और बनाने लगे खाना !

 

 

गन्ने का बकाया सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर नरसिंहपुर के किसान गुरूवार से बेमियादी हड़ताल षुरू करने वाले थे और वे आंदोलन करने जनपद मैदान पहुंच पाते, इसके पहले ही प्रशासनिक दलबल ने उन्हें नगर के मुख्य सांकल चौराहे पर ही रोक कर घेराबंदी कर दी। जिससे किसान आक्रोशित हो उठे और उन्होंने बीच सड़क पर ही अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां तक कि किसान अपने साथ जो राशन आदि सामान लेकर आए थे। उसे सड़क पर रखकर दिया और सडक पर ही भरता बाटी बनाने लगे। किसानों का कहना है कि जब तक शासन उनकी मांगों को नहीं मानता, तब तक वे यहां से उठने वाले नहीं हैं। इसके अलावा किसानों ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया और कहा कि किसान गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने जनपद मैदान में जा रहे थे, लेकिन प्रषासन ने उनको बीच सड़क पर ही रोक दिया, जो गलत है। वही इस संबंध में जब पुलिस के आला अधिकारियों से बात करनी चाही तो वे कैमरे के सामने कुछ कहने को तैयार नहीं हुए।


By - SAGAR TV NEWS
13-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.