सागर-दुकानदार ने खुद को Goli मारी, पुलिस जांच में जुटी
सागर के गोपालगंज थाना के तिली क्षेत्र में दुकानदार ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर अवस्था में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिसका ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है। जानकारी के अनुसार बाघराज वार्ड निवासी 50 वर्षीय शंकरलाल साहू की तिली में साइकिल पंचर की दुकान है। बुधवार को शंकरलाल दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने खुद के पेट पर कट्टे से फायर कर लिया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गोपालगंज थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी बयान नहीं लिए गए हैं। हालत में सुधार आने के बाद घायल के बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद पता चल सकेगा कि उसने खुद को गोली क्यों मारी है