सागर-बैंक के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास, लेकिन खाली हाथ ही लौटे चोर ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में बीती रात एक बैंक के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। हालांकि चोर चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस बैंक के सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है। ये पूरा मामला राहतगढ़-बेगमगंज रोड परासरी गांव का बताया जा रहा है। जहां पर बीती रात पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। उन्होंने बैंक की शटर के ताले तोड़ दिये। जानकारी के मुताबिक चोर बैंक के अंदर घूमते भी रहे। लेकिन वो चोरी की घटना को अंजाम नही दे पाए। बैंक से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन से ज्यादा लोग इस घटना में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर चोरों की तलाष शुरू कर दी है।
मामले में ब्रांच मैनेजर जितेंद्र जाट ने बताया की बैंक में चोरी की कोशिश हुई है हालांकि गनीमत है कुछ चोरी नहीं हुआ।
वहीं राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज का कहना है। की ये बैंक राहतगढ़ और बेगमगंज की बॉर्डर पर पढ़ता है। शिकायत पर जाँच की जा रही है।-----


By - Dharmendra Singh Rajput sagar
12-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.