सागर-बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में किसानों के साथ फसल क्षति की राहत राशि वितरण में किए जा रहे भेदभाव और छावनी कैंट क्षेत्र में वर्षों से रह रहे सैकड़ों परिवारों को बेदखली के नोटिस दिए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता पहलवान बाबा मंदिर के पास जमा हुए। यहां से पैदल रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान हाथों में फसलें लहराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कलेक्टर कार्यालय में कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों को फसल क्षति की राहत राशि के वितरण में भेदभाव कर रही है। जिसका प्रमाण है कि पिछले दिनों सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की गई फसल क्षति की राहत राशि से नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के हजारों किसान वंचित हैं। इसके अलावा छावनी कैंट क्षेत्र में पीढ़ियों से रह रहे सैकड़ों परिवारों को छावनी प्रशासन द्वारा बेदखली के नोटिस दिए जा रहे हैं।


By - Sagar tv news
11-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.