दूसरी गर्लफ्रेंड से बात करा रहा था प्रेमी इधर गर्लफ्रेंड इस तरह चल बसी !

दूसरी गर्लफ्रेंड से बात करा रहा था प्रेमी इधर गर्लफ्रेंड इस तरह चल बसी !

ब्यूटीशियन गर्लफ्रेंड ने सुसाइड की या हत्या हुई प्रेमी पर लटकी तलवार !

किसी अन्य लड़की से बात करने पर गर्लफ्रेंड का बॉयफ्रेंड से विवाद हुआ। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। घटना राजधानी भोपाल की है। लिव इन में रह रही ब्यूटीशियन प्रेमा लांबा तमंग सिक्किम की रहने वाली थी। उसकी बॉडी में कांच और चाकू से वार के घाव मिले हैं। वहीं बॉयफ्रेंड ने उसके सुसाइड का दावा किया है। बताया गया की दोनों ने साथ में ड्रिंक की। तभी बॉयफ्रेंड के मोबाइल पर किसी अन्य लड़की का कॉल आया। वह उससे बात करने लगा। ब्यूटीशियन के बॉयफ्रेंड के मुताबिक लड़की नशे की हालत में बेकाबू हो गई। और उसके साथ मारपीट करने के बाद घर के सामान में तोड़फोड़ की। इसके बाद वो फ़ोन पर बात करते हुए दूसरे कमरे में चला गया और कुंडी लगा ली। लेकिन जब कुछ देर बाद आया तो कांच की बोतल और चाकू से लड़की ने खुद को जख्मी कर लिया था। जिससे उसे हमीदिया अस्पताल में एडमिट किया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक 24 साल की ब्यूटीशियन सिक्किम की रहने वाली थी। जो एक महीने पहले ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहने इंद्रपुरी आई थी।पुलिस की माने तो प्रेमा लांबा रोहित नगर में ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी। साल भर पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती शहडोल के हर्ष केशरवानी से हुई थी।लड़की के परिजन भोपाल में न होने की वजह से अभी पीएम नहीं हो पाया था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। उसके बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। ये जांच का विषय है की उसका मर्डर हुआ या ये सुसाइड है।-


By - SAGAR TV NEWS
11-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.