टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने टोलकर्मी पर चलाई Goli,बैरियर तोड़कर भागे कार सवार ! | SAGAR TV NEWS

 

टोल प्लाजा से एक बार फिर दहशत भरी तस्वीरें सामने आई हैं। जहां टोल मांगने पर बंदूक चलाने का मामला सामने आया। मामला एमपी के भिंड जिले का है। यहां टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने टोलकर्मी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली टोलकर्मी को नहीं लगी और उसकी जान बच गई। इसके बाद बूम बैरियर तोड़कर दो कार में सवार सभी युवक फरार हो गए। ये पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला महाराज पुरा थाना क्षेत्र के NH-719 पर भिण्ड-ग्वालियर की सीमा पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा का है।
सामने आये CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है की एक युवक कार से उतरता है। और बूम बैरियर तोड़कर कार को पास करने की कोशिश करता है। जिसका टोलकर्मी विरोध करता है। तो वो तुरंत फायरिंग कर देता है। इसके बाद दोनों कार में सवार ये सभी आराम से फरार हो जाते है। फायरिंग करने वाला युवक ड्राइव कर रहा था। जिसमें सामने एक युवती भी बैठी थी। घटना के बाद से टोलकर्मी दहशत में हैं।--------


By - Ranveer Parmar Bhind
11-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.