दो अलग-अलग मामलों में दो लोग चल बसे,वहीं 8 लोग पहुंचे अस्पताल

 


अलग-अलग दो भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। तो 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एमपी के छिंदवाड़ा में बस और ट्रक की टक्कर में 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सिहोर में दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की जान गयी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है।
बताया गया की छिंदवाड़ा में गांगीवाड़ा टोल प्लाजा के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस छिंदवाड़ा के दमुआ से नागपुर जा रही थी।
इसके अलावा सिहोर के नसरुल्लागंज में तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार भिंड़त हो गई। घटना नसरुल्लागंज के लाड़कुई चौकी अंतर्गत सिराली गांव के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों बाइक सवार चालकों की मौके पर ही जान चली गई। एक महिला द्वारकी बाई बारेला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नसरुल्लागंज सिविल अस्पताल में भर्ती किया।


By - SAGAR TV NEWS
11-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.