पुरानी बुराई पर से बस में घुसकर महिला को Goli मारकर पहुंचाया अस्पताल ! || SAGAR TV NEWS ||
आपसी रंजिश के चलते एक महिला को रात के समय बस को रोककर गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। घटना टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना इलाके की है। बताया गया की बिजरावन गांव जा रही महिला को रविवार की रात में दिगौडा से मोहनगढ़ जा रही यात्री बस में पहले से सवार तीन युवकों ने बस रोककर महिला को गोली मार दी। जिसमें बिजरावन निवासी 45 साल की पार्वती मिश्रा को सीने और हाथ में गोली लगी। अरविंद सिंह और उसके अन्य साथियों ने घटना बस को रास्ते में रोककर महिला को नीचे उतारने की कोशिश की जब महिला नीचे नही उतरी तो बस में ही घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घायल महिला को डायल 100 की मदद से टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज बाद झांसी मेडिकल रिफर कर दिया। वहीं परिजनो की शिकायत पर दिगौडा थाना पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपियो पर मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी। बस में साथ में जा रहे महिला के परिजन ने कहा बस में घुसकर गोली मारी। मामले में तहसीलदार जन्मेजय मिश्रा ने बताया की एंबुलेंस में महिला के कथन दर्ज किये हैं। उसने बताया की समूह के विवाद पर से महिला पार्वती मिश्रा को गांव के ही अरविन्द सिंह और मनोहर सिंह ने उसे गोली मारी। उनके साथी भी वहाँ मौजूद थे। इसको लेकर दिगौडा थाना प्रभारी ने जानकारी दी।---