17-18 अक्टूबर को सागर में रहेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

17-18 अक्टूबर को सागर में रहेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सागर आ रहे उत्तराखडं के सीएम DNCB स्कूल के रहे हैं छात्र

सागर में पढ़ाई करने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 17 अक्टूबर को सागर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 17 और 18 अक्टूबर को सागर के प्रवास पर रहेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम धामी 17 अक्टूबर को महार रेंजीमेंट के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वो कोरेगांव मेमोरियल पर माल्यार्पण करेंगे इसके अलावा सैनिक सम्मेलन में भी भाग लेंगे। वहीं इसके अगले दिन सुबह करीब 9 बजे डीएनसीबी स्कूल का भ्रमण करने पहुंचेगे।
गौरतलब है की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पूर्व सैनिक के पुत्र हैं। और साल 1988 से 1992 तक डीएनसीबी स्कूल सागर के छात्र रहे हैं। इसके अलावा सीएम धामी बंडा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के ख़ास दोस्त भी हैं। संभवतः सागर प्रवास पर वो उनके निवास पर भी जायेंगे।-


By - SAGAR TV NEWS
09-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.