माता मंदिर में भक्तों ने किया दिल खोलकर दान, विदेशी नोट और 1 हजार का सिक्का भी मिला

माता मंदिर में भक्तों ने किया दिल खोलकर दान, विदेशी नोट और 1 हजार का सिक्का भी मिला

मंदिर में भक्तों ने किया दिल खोलकर दान कई अर्जियां भी मिली

मंदिरों में लोग दिल खोलकर दान करते हैं। इसी तरह जब एमपी के देवास में माता टेकरी पर दान पेटियां खोली गयी तो कई अर्जियों के अलावा सूडान के नोट और इंडोनेशिया का 1000 का सिक्का निकला। वहीं कोविड काल के बाद इस बार नवरात्र में दिल खोलकर भक्तों ने दान दिया। तो कई भक्तों ने नोट पर लिखी दिल की बात। भक्तों ने मन्नतों की चिट्ठी पेटियों में डालकर मां के समक्ष अर्जी लगाई। चांदी और सोने के आभूषण भी निकले हैं। चिट्ठी में किसी ने पति के लिए नौकरी मांगी तो किसी ने मां से मकान दिलवाने की अर्जी लगाई।
दरअसल देवास में कोविड काल के बाद पहली बार रिकार्ड तोड़ भक्त टेकरी पर मां के दरबार में दर्शन करने पहुंचे। जहां भक्तों ने दिल खोलकर मातारानी के दरबार में दान चढ़ाया। बीते दिन माता टेकरी पर दान पेटियां खोली गईं। छोटी माता मां चामुंडा और बड़ी माता मां तुलजा भवानी मंदिर की करीब 25 से ज्यादा दान पेटियां पहले दिन खोली गईं। दान राशि को गिनने करीब 125 से ज्यादा पटवारी और राजस्व अधिकारियों की टीम लगी।
गिनती तहसीलदार पूनम तोमर की मौजूदगी में शुरू हुई। दान पेटियों में विदेशी नोट और सिक्के निकले। 1000 का इंडोनेशिया का सिक्का और 100 रुपये के सुडान का नोट पेटियों से निकला। इसके अलावा कई छोटी चांदी और सोने ज्वेलरी निकली।
दान किया गया सोने का कांटा और बिछुड़ी भी मिली। कई भक्तों ने मन्नत और मां के कृपा बनाए रखने चिट्ठी लिखी। दान पेटियों से नोटबंदी के दौरान बंद हुए 500-500 रुपये के नोट भी निकले।


By - sagar tv news
09-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.