सरकारी स्कूल के हाल-बेहाल, समय पर नहीं खुलती स्कूल न ही शिक्षक पहुँचते हैं !

 


कई सारे सरकारी स्कूलों के हाल बेहाल नज़र आते हैं। न समय पर शिक्षक पहुँचते हैं। न ही स्कूल समय पर खुलता है। तस्वीरें दमोह जिले के बटियागढ़ जनपद शिक्षा केंद के अंतर्गत आने वाला गीदन की हैं। आरोप है की सरकार स्कूल खुलने का समय शासन के अनुसार सुबह 10:30 बजे है। लेकिन माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल गीदन में शिक्षक दोपहर 12 से 1 बजे तक स्कूल पहुंचते हैं। तब तक बच्चे स्कूल के बाहर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार करते हैं। यही नहीं करीब दो घंटे बाद छुट्टी भी कर दी जाती है। जबकि सरकारी माध्यमिक और प्राथमिक स्कूल की छुट्टी का समय 5 और साढ़े 4 बजे है। जिससे शिक्षकों की लापरवाही साफ़ उजागर होती है की उन्हें बच्चों की कितनी चिंता है। शिक्षक शासन के आदेश को नजर अंदाज कर रहे हैं। जो स्कूल में ताला बंद कर चले जाते हैं।
इसके अलावा समूह संचालक, शासन द्वारा तय किये गये मीनू को दरकिनार कर अपनी मर्जी से बच्चों को मध्यान्ह भोजन में किसी दिन खिचड़ी, और किसी दिन दाल, या फिर आलू-बैंगन की सब्जी दिया जाना सामने आ रहा है। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति के मुताबिक उन्हें भोजन नहीं दिया जा रहा।
साथ ही स्कूल में चारों तरफ़ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। किचन में कचरे का ढेर लगा हुआ था।
मामले में जनपद शिक्षा केंद बटियागढ़ के बीआरसी धन सिंह चौधरी ने कहा की जांच करा रहे हैं। इसके बाद कार्यवाई की जाएगी


By - SAGAR TV NEWS
08-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.