सौतेले पिता की सनक दूसरी पत्नी के ढाई साल के बेटे को भेजा ऊपर ! || SAGAR TV NEWS ||

 

एक सौतेले पिता ने ढाई साल के मासूम की बेरहमी से जान ले ली। पिता ने पहले अपने पुत्र को लोहे के सरिये से पीटा, फिर उसके बाद उसे दीवान के बॉक्स में बंद कर दिया। जहां मासूम बेटे ने तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी। दिल दहला देने वाली घटना शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर इलाके की है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि आरोपी घटना के बाद से ही फरार है।
बताया गया की आरोपी लखन कुचमुनिया कि दो पत्नियां हैं। दूसरी पत्नी के ढाई साल के मासूम बेटे का लखन ने मर्डर किया। दरअसल वो शराब के नशे में था और अपने कुछ दोस्तों के साथ खेल खेल रहा था। तभी उसके दोस्तों ने कहा कि यह ढाई साल का मासूम तेरा मर्डर कर देगा। बस यही बात लखन को नागवार गुजरी और उसने आनन-फानन में सरिया उठाकर ढाई साल के मासूम की मारपीट शुरू कर दी और उसे ले जाकर कमरे के अंदर बॉक्स में बंद कर दिया। लखन की दोनों पत्नियां बच्चे को बचाने की गुहार लगाती रही। लेकिन उसने दोनों से मारपीट कर उन्हें दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसी बीच बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसने डेड बॉडी को ठिकाने लगाने का भी इंतजाम कर दिया था। लेकिन दोनों पत्नियों के शोर करने के बाद पड़ोसी आ गए जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी बरामद की।
कोतवाली टीआई सुनील खेमरिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है मर्डर का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है।----


By - Rakesh Bhoj shivpuri
08-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.