बुंदेलखंड में अब छोटे बच्चों को बुखार,मुंह,हाथ पैरों पर छाले खुजली का फैल रहा संक्रमण !

 

कोरोना वायरस के बाद अब एमपी के पन्ना जिले में करीब 5 साल के बच्चों को बुखार, मुंह, हाथ पैरों पर छाले खुजली का संक्रमण फैल रहा है मिली जानकारी के मुताबिक यह एंटिरो वायरस और पॉक्स वायरस के एक्टिव होने से है। बताया जा रहा है कि आमतौर पर यह वायरस बच्चों में अटैक करता है। इसलिए एक साथ कई बच्चों को शिकार बना सकता है। बीमारियों का संक्रमण पन्ना में फैलना शुरु हो चुका है। जिले में एंटिरो वायरस और पॉक्स वायरस के संक्रमण से बच्चों में हैंड फुट माउथ में संक्रमण से छाले की बीमारी तेजी से पैर पसारने लगी है। खास तौर पर 5 साल तक के बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस बीमारी में हाथ पैर और मुंह में छाले पड़ रहे हैं इसके साथ ही जहां छाले होते हैं वहां खुजली की भी शिकायत हो रही है इन लक्षणों से ग्रसित कई बच्चे जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती हो रही हैं।
जिला अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ और सिविल सर्जन डॉ एल.के. तिवारी का कहना है कि सामान्यता यह बीमारी एक बच्चे से दूसरे बच्चे में फैलती है इसमें सर्दी बुखार शरीर में लाल दाने मुंह में छाले होते हैं परिजनों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है इलाज से यह बीमारी ठीक हो जाती है। बच्चों के बीमार या अन्य समस्या होने पर उनका चेकअप कराएं ताकि जल्द इलाज हो सके


By - SAGAR TV NEWS
08-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.