जो गरीब पात्र हैं उन्हें ही नहीं मिल रहे आवास, कई हितग्राहियों का सूची में फिर नहीं आया नाम !

 

आवास योजना के लिए पात्र होने के बावजूद कई हितग्राहियों के सूची में नाम आने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला एमपी के शिवपुरी का है। गरीब के आशियाने कब बनेंगे और कब उन्हें मिलेंगे यह बताने वाला कोई नहीं है। अधिकारी ये दिलासा दे रहे हैं की इस बार सूची में नाम नहीं आया तो अगली बार आ जायेगा। जिससे हितग्राहियों का सपना, सपना बनकर रह गया है। ऐसा ही मामला नरवर नगर पंचायत से सामने आया। यहां पात्र होने के बाद भी लोगों का आवास योजना की सूची से नाम ही गायब कर दिया है। अब यह ग्रह अपने आवास के लिए नगर पंचायत के कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
दरअसल नरवर नगर पंचायत में गरीबों को आवास योजना के तहत आवास दिए जाने हैं। कई लोग पात्र भी हैं लेकिन उनके नाम कई साल इंतजार के बाद भी सूची में नहीं आए, इनका कहना है कि कब तक इस तरह से गुजर बसर करेंगे। कई लोगों के एक नहीं बल्कि दो-दो तीन तीन आशियाने हैं। फिर भी उनका नाम सूची में जोड़ दिया गया है। यही नहीं यह लोग कई सालों से नगर पंचायत के कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। उन्हें बताया जा रहा था कि अभी नहीं आया तो अगली बार सूची में नाम जरूर आएगा लेकिन इस बार जब सूची आई तो हितग्राहियों के होश उड़ गए क्योंकि उनके नाम इस बार भी सूची में नहीं थे। जिससे उन्होंने हंगामा किया। और अपनी व्यथा नगर पंचायत के सीएमओ को सुनाई।
मामले में नरवर सीएमओ प्रवीण कुमार नरवरिया का कहना है। की यह सूची पहले बन गई थी। जो लोग छूट गए हैं। प्रयास कर उनके नाम सूची में जुड़वाएंगे। और गरीबों को आशियाना दिलवाने में उनकी मदद करेंगे


By - Sagar tv news
07-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.