कलेक्टर से अमर्यादित भाषा बोले वाली विधायक रामबाई पर FIR,बोली धाराओं का कोई डर नहीं !

 

कलेक्टर से अमर्यादित भाषा बोलकर अपमानित करने वाली दमोह के पथरिया से विधायक रामबाई के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य की शिकायत पर नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है वहीं विधायक रामबाई का कहना है की जनता के लिए फांसी पर भी चढ़ना पड़े तो चढ़ जायेंगे। दरअसल बीते दिन पथरिया विधायक रामबाई नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया था। जिसमें जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे। तो महिलाओं द्वारा पेंशन और गरीबी रेखा से सम्बंधित शिकायत की तो तत्काल विधायक अपने साथ महिलाओं को लेकर समस्याएं बताने कलेक्टर के पास पहुंची थीं। जहाँ उन्होंने तैश में आकर कलेक्टर से अमर्यादित भाषा बोली थी। साथ ही ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।
जिस पर कलेक्टर ने विधायक पर एफआईआर कराने की बात कही थी। जहाँ शुक्रवार देर रात कलेक्टर कार्यालय से आवेदन मिलने पर विधायक रामबाई के खिलाफ अभद्र व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है।
इस पर विधायक रामबाई का कहना है की इसके पहले भी उनके खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जनता के हित के लिए अगर फांसी पर भी चढ़ना पढ़े तो चढ़ जायेंगे। बाकि उन्होंने जो बोला उसके लिए खेद है।
मामले में दमोह एसपी डी. आर तेनिवार का कहना है। की विधायक रामबाई पर धारा 353, 294, 506 बी और 186 के तहत मामला दर्ज किया हैं। विधिवत कार्यवाही की जाएगी।


By - SAGAR TV NEWS
01-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.