सागर-Police ने स्कूल की बच्चियों को Crime समेत जरुरी जानकारियां दी

 

सागर-Police ने स्कूल की बच्चियों को Crime समेत जरुरी जानकारियां दी

सागर-पुलिस ने स्कूल की छात्राओं को क्राइम समेत जरुरी जानकारियां दी

पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश स्तरीय चेतना अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सागर एसपी तरुण नायक के निर्देशानुसार सागर जिले की राहतगढ़ पुलिस द्वारा सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में चेतना अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला हेल्प डेस्क, मानव दुर्व्यापार जैसे विषयों पर पुलिस थाना प्रभारी आनंद राज और एसआई मोहिनी वर्मा ने छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी l चेतना अभियान कार्यक्रम में प्राचार्य आर.के कपूर ने छात्राओं को पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अपने परिवार और समाज में जागरूक करने के लिए प्रेरित करने की बात कही l चेतना अभियान कार्यक्रम में थाना प्रभारी आनंद राज, एसआई मोहिनी वर्मा, प्रधान आरक्षक अश्विन भल्ला, आरक्षक प्रियंका राजपूत, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


By - sagar tv news
01-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.