M-Seal और Fevicol पर अंगूठा लगवाकर लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश !

M-Seal और Fevicol पर अंगूठा लगवाकर लोगों को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश !

एम सील और फेविकोल पर अंगूठा लगवाकर रूपये निकालने वाले ठग गिरफ्तार

पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लालच में एम शील और फेवीकोल पर अंगूठा लगबाकर अमाउंट निकाल लेते थे। कार्यवाई एमपी की भिंड पुलिस ने की है। सामने आया की एक ऐप के माध्यम से सभी बैंकों की आरोपियों के पास जानकारी होती थी। ठग इस आधुनिक दुनिया में ठगी करने के लिए ऑनलाइन के जरिए नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। फरियादी ने बताया कि उसने कई दिनों से अपना बैंक अमाउंट चेक नहीं किया जब वो ग्रामीण सेंट्रल बैंक में पैसा चेक करने गया तो मात्र 30 रूपये बताए गए। पीड़ित ने जब बैंक मैनेजर से जानकारी ली तो पता चला कि अंगूठा लगवाकर करीब 6 किस्तों में उसके बैंक अकाउंट से 42 हजार रुपए निकाले हैं। तब उसे याद आया कि अंसार अली एंतहार निवासी ने उससे अंगूठा लगवाया था। इसी तरह 8 महीने पहले गोहद निवासी राकेश गौतम के साथ भी लोन निकलवाने के नाम पर एमशील पर फिंगरप्रिंट के अलावा आधार कार्ड नंबर की जानकारी लेकर उसके बैंक खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकाले गए थे। दोनों फरियादियों ने बरोही और गोहद थानों में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। वहीं जब अंसार से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया की किस प्रकार एक ऐप के माध्यम से सभी बैंकों की जानकारी और m-seal, फेविकोल के जरिये अंगूठा लगवाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। उसने अपने दो अन्य साथियों के नाम बताएं जो संतोष बाल्मीकि बीजक परा भितरवार ग्वालियर, मनोज बघेल खोड़़न का डेरा डबरा ग्वालियर हैं।
आरोपियों के कब्जे से 3 एंड्राइड मोबाइल, 4500 नगद, m-seal, फेविकोल की एक डिब्बी, एक बुलेट मोटरसाइकिल जप्त की है।--------


By - Ranveer Parmar Sagar TV News from Bhind.
30-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.