रामबाई का कलेक्टर को फटकार लगाते वीडियो वायरल

 

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में है। इस बार उन्होंने दमोह कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है। उन्होंने कलेक्टर को लोगों के सामने ही ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द कहे। वहीं कलेक्टर का कहना है कि विधायक ने ये सब प्लानिंग के तहत किया है। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर कराएंगे।
दरअसल, पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रमुख अधिकारी नहीं पहुंचे। यहां पर बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थीं। विधायक रामबाई को इस बात पर गुस्सा आया, तो वह उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई।
इसके बाद कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर उनका गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने महिलाओं की समस्याएं बताई, तो कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कार्रवाई करने की बात कही। कलेक्टर ने बार-बार चेक करा लेंगे जैसे शब्दों का उपयोग किया, तो विधायक भड़क गई और उन्होंने अपना आपा खोते हुए कलेक्टर के लिए ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द उपयोग किए।


By - SAGAR TV NEWS
30-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.