सागर- लड़कियों को पुलिस ने बताया आपके साथ गलत होता है तो क्या करें

 

मानव दुर्व्यापार की रोकथाम के चलाये जा रहे जागरूकता अभियान ‘चेतना’ के तहत सागर जिले के गढ़ाकोटा के सरकारी कॉलेज में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे और पुलिस टीम ने छात्राओं को जरूरी जानकारी दी। साथ ही और शार्ट फिल्म दिखाकर बच्चों के साथ होने वाले मानव दुर्व्यापार के अलग-अलग अपराधों के संबंध में उन्हें बताया। साथ ही साइबर अपराधों के जरिए होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मानव दुर्व्यापार वाले अपराधों में छोटे बच्चें और लड़कियों को टारगेट किया जाता है। अपराधी इनको आसानी से बहला फुसलाकर शिकार बना लेते है। इसके साथ ही शार्ट फिल्म सुनहरे पंख फिल्म के माध्यम से छात्राओं को बताया कि बच्चों का अपहरण क्यों किया जाता है इसके पीछे अपराधी तत्वों का क्या स्वार्थ होता है और वे लोग बच्चों के साथ किस तरह से दुर्व्यवहार करते हैं और किस तरह उनका शोषण करते हैं। इन सब चीजों से कैसे बच सकते हैं।


By - SAGAR TV NEWS
30-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.