फिर एक बार बाघ का मूवमेंट दिखने से सकते में आ गए लोग || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एक बार फिर से बाघ दिखने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मामला राजधानी भोपाल के कलियासोत इलाके से सामने आया है। जहां फिर से टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला। बाघ वाल्मीकि पहाड़ी पर बैठा था। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले 13 नंबर गेट पर टाइगर देखने को मिला था। राहगीरों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया था। वहीं अब एक एक बार फिर टाइगर दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है की पहले गेट के पास टाइगर बैठा हुआ था।
सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। बता दें कि भोपाल के आसपास करीब 25 किमी के दायरे में बाघों का मूवमेंट रहता है। कलियासोत, केरवा के जंगल में कई बार टाइगर देखे गए हैं।


By - Sagar tv news
29-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.