पुलिस ने लौटाए 2 करोड़ से ज्यादा कीमत के 18 सौ मोबाइल फोन

 

जब कोई गुम हुई चीज वापिस मिल जाए तो उसकी खुशी अलग ही होती है। ऐसे ही एमपी के जबलपुर में पुलिस ने पिछले चार सालों में दो करोड़ रूपये से ज्यादा कीमत के 18 सौ गुम हुए मोबाइल सम्बंधित मोबाइल धारकों को लौटाएं हैं। जिसमें साल 2022 के 23 लाख के 170 मोबाईल तलाश कर उन्हें वापस किये। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक सायबर सेल टीम द्वारा गुम मोबाईल को तलाश कर मोबाईल धारकों को वापस किये जा रहे हैैं। साल 2018 में गुम हुए 318 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रूपये है साल 2019 में गुम हुए 512 मोबाईल की अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख 25 हजार रूपये है। 2020 में गुम हुए 360 मोबाईल की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रूपये है। 2021 में गुम हुए 610 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख रूपये है। वहीं साल 2022 में सायबर सेल द्वारा तलाशे गये 170 गुम मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत तकरीबन 23 लाख रूपये है। इन सभी को वापस किया गया है।
दरअसल सायबर फ्रॉड संबंधी मिली अलग-अलग शिकायतों में करीब 28 लाख 89 हजार 627 रूपये आवेदकों को वापस कराये गये। साथ ही बीते चार सालों में करीब 2 करोड़ 6 लाख 25 हजार रूपये कीमत के 1800 मोबाईल लौटाए।


By - SAGAR TV NEWS
29-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.