स्कूल जाने नहीं है रास्ता परेशान स्कूल के बच्चों ने लगा दिया जाम, तो प्रशासन सकते में आ गया

स्कूल जाने नहीं है रास्ता परेशान स्कूल के बच्चों ने लगा दिया जाम, तो प्रशासन सकते में आ गया

स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

मप्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्री करोड़ों रूपये के शिलान्यास कर रहे हैं। लेकिन अपने जिले में मंत्री जी व्यवस्थाएं नहीं सुधार पा रहे हैं। उन्होंने लगभग दो करोड़ का सरकारी भवन तो बनवा दिया लेकिन तकरीबन 400 बच्चे स्कूल तक पहुँच मार्ग न होने से परेशान हैं। उन्हें कीचड़ से भरे कच्चे रास्ते से जाना पड़ता है। जिससे गुस्साए बच्चों ने भोपाल रायसेन मार्ग पर जाम लगा दिया। हम बात कर रहे हैं रायसेन जिले के सांची जनपद पंचायत के खरवई गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल की। सरकार ने लगभग दो करोड़ का भवन तो बना कर दे दिया स्कूल को हैंडोवर भी करा दिया। लेकिन मेन रोड से भवन तक पहुंचने का मार्ग नहीं बनाया। पूरी बरसात में बच्चे कीचड़ में जाने को मजबूर है। वही कई बार सड़क को बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा आवेदन दिए गए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्कूल के बच्चों ने रायसेन भोपाल हाईवे जाम कर दिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। जैसे ही विद्यार्थियों द्वारा सड़क जाम करने की सूचना प्रशासन को मिली तो हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में रायसेन नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला और उमरावगंज थाना प्रभारी हरिओम आस्थाया समेत खरवई चौकी प्रभारी बीरबल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रायसेन तहसीलदार ने बच्चों को समझाइश दी। उमरावगंज थाना प्रभारी हरिओम आस्थाया के द्वारा बच्चों को समझाया गया उसके बाद बच्चों ने रोड का जाम खोल दिया। नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला ने मौके पर पंचायत पदाधिकारियों को बुलाकर सड़क को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया और बच्चों से वादा किया कि 1 हफ्ते के अंदर मेन रोड से स्कूल तक पहुंचने का मार्ग बना दिया जाएगा।-


By - Rajesh Rajak Sagar TV News from Raisen.
29-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.