सागर-देशभक्ति के रंग में रंगे युवा,शहीद-ए-आजम भगतसिंह की मनाई जयंती

सागर-देशभक्ति के रंग में रंगे युवा,शहीद-ए-आजम भगतसिंह की मनाई जयंती

युवाओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मनाई जयंती

सागर जिले के जैसीनगर में माँ भारती राष्ट्र सेवा संगठन के बैनर तले बस स्टैंड पर भारत माता के वीर शहीद भगत सिंह की 115 वीं जन्म जयंती मनाई गयी। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के वरिष्ठ नागरिकों के अलावा नौजवान शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सबसे पहले भगत सिंह की तस्वीर पर रोरी वंदन और पुष्पांजली अर्पित करते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्म जयंती मनाई।
इसके बाद सभा में युवाओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। युवाओं ने कहा की भगतसिंह का पूरा जीवन आज के नौजवानों के लिए गर्व से भरा प्रेरणा स्रोत संदेश है। शहीद भगत सिंह ने जीवन भर देश के गरीब, मजदूर, किसान और नौजवानों के अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करते हुए मौत को गले लगाया। अत्याचार के खिलाफ देश के सभी नौजवानों को भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों को आत्मसात करना चाहिए।--------


By - Brajendra Raikwar Sagar TV News from Jaisinagar.
29-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.