सागर-ससुरवाल वालों ने बहु को घर से निकाला, रात पर बाहर जमीन पर पड़ी रही बहु ! || SAGAR TV NEWS ||

 

मेरी विदाई मायके से हुई थी लेकिन अर्थी ससुराल से ही उठेगी। ये कहना है उस मजलूम महिला का जिसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया जिसने बाहर जमीन पर सोकर भूखे प्यासी हालत में रात गुजारी। तस्वीरों में नज़र आने वाली ये महिला सागर जिले के बंडा की रहने वाली है। जिसका नाम सोनम जैन है उसे इस हाल में देख लोग हैरान रह गए। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची और उससे पूछताछ की तो उसने रोते हुए बताया की सास-ससुर घर के अंदर नहीं आने दे रहे। वहीं मौके पर स्थानीय मीडिया पीड़िता के पास पहुंचे और जानकारी ली तो उसने बताया की उसकी शादी साल 2014 में दलपतपुर निवासी सौरभ जैन के साथ हुई थी। उसका मायका हरदुआ जिला पन्ना में है। ससुराल वाले घर में रहने मना कर रहे हैं। उसने सेक्शन 9 का केस लगाया था। साथ में रहने के लिए, लेकिन पति इन के विरुद्ध जा रहे हैं। ससुराल में पति और उनके रिश्तेदार नहीं रहने दे रहे। पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही जो उसे गुमराह कर रही है। सोनम जैन ने कहा की पति ने सेक्टर 13 का केस लगाया था, जो खारिज कर दिया। जिसकी समस्या लेकर में मंत्री गोपाल भार्गव के यहां गए थे उन्होंने न्याय दिलाने की बात कही थी। ससुराल वाले कहते हैं उसे किस्से भी हालत में नहीं रखेंगे। नंनदेव दतिया में डिप्टी कलेक्टर है। जिनका ससुराल वाले रसूख दिखाते हैं।
एक बहू जो न्याय के लिए पूरी रात अपने ससुराल के बाहर जमीन पर बिना खाए पिए अनशन पर बैठी रही। ऐसे में प्रशासन के आला अधिकारियों ने एक बार भी हाल-चाल जानना उचित नहीं समझा। जबकि अपर जिला न्यायाधीश पन्ना के आदेश में साफ़ स्पष्ट लिखा है। कि धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम 1955 स्वीकृति किया जाता है। मामले में दलपतपुर चौकी प्रभारी ने जानकारी दी।


By - Ravi sen banda sagar
29-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.