SP Office पहुंचे जेलर के बेटे ने Police पर लगाए गंभीर आरोप देखिए फिर...क्या हुआ

 

पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर जेलर के बेटे ने एसपी ऑफिस के सामने केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिससे हड़कंप मच गया। घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। जो एमपी के अशोकनगर जिले का है। अचानक हुए इस हंगामे से लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी और युवक ने लाइटर जलाने से पहले ही उसे रोक लिया। बाद में कुछ पुलिस कर्मियों की मदद से भी युवक को ऐसा करने से रोका।
पीड़ित का नाम कोमेश विमल है। जो जेलर दिलीप सिंह का पुत्र है। जेलर दिलीप सिंह कुछ साल पहले अशोकनगर जेल में पदस्थ थे। वहीं जिस युवक ने सुसाइड की कोशिश की वो अशोकनगर में गैस एजेंसी चलाता है। बीते दिन भी उसने कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
युवक का कहना है कि 7 महीने पहले उसके घर से करीब 8 लाख रुपए की चोरी हुई थी। पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट तक नहीं लिखी। बल्कि कुछ दबंग लोगों के साथ मिलकर उसके ऊपर तीन मामले दर्ज करवा दिये। जिससे प्रताड़ित होकर उसने सुसाइड की कोशिश की। उसका कहना है कि उसे आश्वासन मिला है। अगर कार्यवाई नहीं होगी तो इस बार वो अपने घर के सामने आत्मदाह करेगा। फिलहाल युवक को समझाकर थाने भेज दिया था।
मामले में एडिशनल एसपी का कहना है की अभी जो आवेदन दिया है। उसमें खाद्य विभाग को पत्र लिखा है। उसकी अतिक्रमण की भी शिकायत है। जो नगर पालिका का मामला बनता है। चोरी का कोई आवेदन पहले थाने में दिया है। तो उसकी जांच कराएंगे।


By - SAGAR TV NEWS
28-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.