बदमाश की खुली चुनौती वसूली नहीं दी तो भौंकाल मचा दूंगा !

 

भरतपुर जिले के नगर कस्बे में लगातार रही लूट की वारदातों के बाद अब एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के ही पेंडका गांव के रहने वाले जीतू गुर्जर ने अवैध हथियार के साथ अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें उसने पुलिस व्यवस्था को ताक पर रखते हुए नगर कस्बे में हो रही घटनाओं की जिम्मेदारी ली है। इसके साथ ही उसने पेट्रोल पंप संचालकों को 30 सितंबर तक का समय दिया है। कहा कि अगर हर महीने उसे 20 हजार रुपए चौथ वसूली नहीं दी गई तो नगर कस्बे में भोकाल मचा दूंगा। बताया गया कि इसके खिलाफ करीब 1 दर्जन से अधिक लूटपाट, मारपीट और अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। दो पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना को अंजाम भी इसी ने दिया था। बताया गया कि उसने पुलिस को खुली चुनौती दी है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस महज कठपुतली बनी हुई है। आरोपी इस तरह से वारदात करके फरार हो जाते हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है।


By - SAGAR TV NEWS
28-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.