मंत्री और पूर्व मंत्री में जुबानी जंग हुई तेज, आरोपों पर मंत्री बोले उन्हें कोर्ट में घसीटेंगे !

मंत्री और पूर्व मंत्री में जुबानी जंग हुई तेज, आरोपों पर मंत्री बोले उन्हें कोर्ट में घसीटेंगे !

मंत्री और पूर्व मंत्री में जुबानी जंग हुई तेज !

वो बरसाती मेंढक हैं

एमपी के पन्ना में मिड-डे-मील मामले को लेकर शिवराज सरकार के खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व मंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक के बीच जुबानी जंग लगातार बढ़ती जा रही है। बृजेंद्र सिंह ने पन्ना में पूर्व मंत्री मुकेश नायक पर जमकर निशाना साधा और कहा- की उन पर लगाये गए भष्टाचार के आरोपों को वह साबित करें या फिर कोर्ट के चक्कर काटने के लिए तैयार रहें। इसके लिए वह मुकेश नायक को एक लीगल नोटिस दे रहे हैं। जिसके बाद वह अदालत में घसीटेंगे। उन्होंने पूर्व मंत्री को विधानसभा चुनाव का बरसाती मेढक बताकर कहा कि ये निर्लज्ज बातें कहते हैं। बृजेंद्र सिंह ने मुकेश नायक से पूछा की आप किसका टॉयलेट साफ करके इतनी ऊंचाई तक पहुंचे है..? मंत्री ने नायक को उनके साथ पन्ना से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि वह यहां से चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा को चुनाव जीतना ओर आसान हो सकेगा। उन्हें अपने गृह जिले दमोह में कोई जगह नही बची और अब पवई-पन्ना में भी पत्ता साफ है।
दरअसल पिछले दिनों बरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने पन्ना में बयान देते हुए स्थानीय विधायक और मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह पर अवैध खनन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। साथ ही मध्यान्ह भोजन और राशन वितरण में भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ ही कहा था कि उन्हें जानकारी है कि जिला पंचायत सीईओ मंत्री का टॉयलेट साफ करते है। इन सब बातों पर उन्होंने पलटवार कर अदालत जाने की बात कही। स्स्प्को मुकेश नायक का भी बयान सुनाते हैं जिससे बवाल मचा।----

 


By - Deepak Sharma Sagar TV News from Panna.----
28-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.