उपाध्यक्ष पति की किस्मत अच्छी थी, नहीं तो पालिका अध्यक्ष सबक सिखा देती ! Video हुआ Viral

उपाध्यक्ष पति की किस्मत अच्छी थी, नहीं तो पालिका अध्यक्ष सबक सिखा देती ! Video हुआ Viral

बच गए उपाध्यक्ष पति नहीं तो
थप्पड़ जड़ देती नगर पालिका अध्यक्ष !

उपाध्यक्ष पति की किस्मत अच्छी थी, नहीं तो पालिका अध्यक्ष थप्पड़ मार देती। जी हाँ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो एमपी के शिवपुरी का है। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुरी गायत्री शर्मा भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम से कह रही हियँ कि रामजी व्यास की किस्मत अच्छी थी, नहीं तो वो थप्पड़ मार देती। यह वीडियो उस समय का है जब गायत्री शर्मा पार्षद और यशोधरा राजे सिंधिया समर्थक नेताओं के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम के पास पहुंची थी।
दरअसल, बीते सोमवार को नगर पालिका शिवपुरी में नवनिर्वाचित परिषद का पहला सम्मेलन था। इस परिषद में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ कि सम्मेलन के एक दिन पूर्व ही सांसद केपी यादव ने नगर पालिका शिवपुरी का अपने प्रतिनिधि नपा उपाध्यक्ष के पति रामजी व्यास को बना दिया। इससे पूर्व हेमंत ओझा इस पद पर थे।
रामजी व्यास के सांसद प्रतिनिधि बनने के कारण उन्हें परिषद के सम्मेलन में प्रवेश देना पड़ा। अन्यथा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने हिदायत दी हुई है। कि पार्षद पति पालिका की किसी भी कार्यवाही में भागीदारी नहीं करेंगे। अब मामला तूल पकड़ गया। इस बात का विरोध करने के लिए सम्मेलन के बाद गायत्री शर्मा के साथ भाजपा के पार्षद और यशोधरा राजे समर्थक नेता भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम के पास गए। तभी गायत्री ने शिकायत के तल्ख लहजे में उपाध्यक्ष सरोज व्यास के पति रामजी व्यास को चांटा मारने की बात कही। इससे ये कहना गलत नहीं की भाजपा में अंदरूनी कलह जारी है।

 

 


By - Rakesh Bhoj Sagar TV News from Shivpuri.--
28-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.