सागर- वार्ड परिसीमन में गड़बड़ी के चलते वोट ही नहीं डाल पाए कई मतदाता !

 

सागर जिले के खुरई में नगरीय निकाय चुनाव के तहत चुनाव कराये गए। जहाँ नगर पालिका के चुनाव में पहले वार्डो के परिसीमन में हुई गड़बड़ियों के चलते दर्जनों मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार करने के बाद सूचियों में नाम न मिलने से वो निराश नज़र आये। बता दें की खुरई में नगर पालिका के 11 वार्डों के 19 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा था। लेकिन चुनाव से पहले वार्डो के परिसीमन में कई लापरवाहियां हुई। जिसके कारण मतदाता परेशान घूमते दिखे। कई वार्डो में तो अपना नाम तलाशने के चक्कर में घंटों भटकते रहे लेकिन नाम नहीं मिलने के कारण किसी भी वार्ड में वह मतदान नहीं कर सके। इसके अलावा कई वार्ड में यह भी देखने में आया कि आधे परिवार को एक वार्ड में आधे परिवार को दूसरे वार्ड में कर दिया गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा


By - SAGAR TV NEWS
27-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.